जीवन बिखर रहा था कहीं ..
हमने यूं ही पूछ लिया. संगीत की मधुर ध्वनि जैसी लय कहां खो गयी?. उदासी का ये पैहरन क्यूं ओढ रखा हैं.?कोई नहीं मिला इस बाबत दुःख का कैसा मिलन? ख़ामोशी की वेदना में क्यूं पिसता हैं आखिर तुम्हारा अपना जीवन? सब कुछ तो यहां मुक्कमल नहीं होता. कुछ तो रहता ही हैं हमेशा अधूरा. क्यूं उस अधूरेपन का श्रृंगार किये हो? क्यों अपनी वेदनाओं को उदासी की चाशनी में डूबा रहे हो?. दुनिया को देखो, जिनको मिला हैं वे भी कहां खुश हैं, वे भी अपने अलग ही गम सजोये हुए हैं. बिलकुल फ़िक्र मत करो किसी भी बात के लिए. सच्चे हो जाओ, बिलकुल किसी नदी की तरह बहते चलो, किसी झरने की तरह ऊचाई से गिरो, तुम्हारा सौन्दर्य झलके, तुम्हारे अंतर्मन की चादर इतनी उजली हो कि कोई भी उसमें अपना चेहरा देख सके. तुम उस कुदरत कि बेजोड़ कृति हो, यूं ही बेवजह अपना कीमती वक़्त जाया मत करो, बहुत कुछ पूरा होना हैं तुमसे, इस बात का पुख्ता यकीन करो. स्वयं के प्रति पूर्ण ईमानदार हो जाओ, स्वयं के प्रति पूर्ण सच्चे बन जाओ. तब तुम्हारे अंदर एक अलग ही नजरिया विकसित होगा. इस उलझाव का मूल हटाकर एक सम्रग जीवन कि कल्पना करो. चित को शांत करो, वो बहुत शोर मचा रहा हैं, उसकी आवाज़ धीमी होने दो, जब चित का शोर शांत हो जाएं तब जरा एक-आध बार खुद से मुखातिब होना सीखो. हर रोज यदि तुम उन पलों में खुद से मिल आएं तो यकीन मानना बेहतर से बेहतर तुम कर पाओगे ये मेरा अपना यकीन कहता हैं. एक बार यार भरोसा तो करो खुद पर फिर देखना अगर तुम्हारा भरोसा कभी टूटा. वो प्रतीक्षा में हैं तुम्हारी कि कब तुम उसको आवाज़ डोज, कब उसको मौका मिलेगा खुद से खुद को तय करने का.तुम अपने अनुभव कि बातें अमल में लाओ, जहां भी जीवन का दर्शन हो उसको मुक्त कंठ से गले लगाओ.